घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में किया पेश, अपचारी बालक किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत

घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भिलाई नगर पुलिस ने 29 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी लेखराज सिंह उर्फ राजा एवं अन्य उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की गई। घटना में प्रार्थी को चोटें आईं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 531/2026 दर्ज कर धारा 331(2), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू करते हुए घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद लेखराज सिंह उर्फ राजा (29), निवासी हुडको, भिलाई को पुलिस ने 16 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं प्रकरण में शामिल अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा प्रार्थी के घर में प्रवेश कर गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।