लावारिस शव का कराया गया कफन दफन, दुर्ग पुलिस को परिजनों की तलाश

लावारिस शव का कराया गया कफन दफन, दुर्ग पुलिस को परिजनों की तलाश

दुर्ग। अज्ञात मृतक का 8 सितंबर को विधि विधान के साथ कफन दफन कर दिया गया। दुर्ग पुलिस को मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिन 5 सितंबर को प्रार्थी अनूप सिंह निवासी मोहल्ला ने कोतवाली थाने कोतवाली थाने में सूचना दी कि छाता गढ़ मंदिर शिवनाथ नदी में एक अज्ञात युवक उम्र करीब 35 से 40 वर्ष की लाश तैर रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को मर्च्युरी में रखवा दिया था। लावारिस शव के परिजनों का पता नहीं चल पाने के कारण पुलिस द्वारा आज 8 सितंबर को आस्था संस्था की मदद से विधि विधान के साथ कफन दफन किया गया। दुर्ग पुलिस ने मृतक की पहचान होने पर कोतवाली थाना दुर्ग में सूचना देने की अपील आम जनता से की है।