नगर निगम दुर्ग से कर्मचारी का बाइक चोरी

नगर निगम दुर्ग से कर्मचारी का बाइक चोरी

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग में डेलीवेजेस में ड्रायवरी का काम करने वाले युवक का बाइक किसी ने पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम दुर्ग में डेलीवेजेस पर वाहन चालका का काम करने वाले छोटूलाल टंडन (40 वर्ष)पिता बिसहत टंडन वार्ड नंबर 07, कुरूद रोड हनुमान मंदिर के पास कोहका निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है कि 1 जुलाई सुबह 09.30 बजे नगर निगम परिसर दुर्ग में अपनी वाहन मोटर सायकल सीडी डिलिक्स सीजी 07 एसी 6191 को लाक कर खड़ी किया था। शाम 05.30 बजे वापस आकर देखा तो बाइक गायब था। कोई अज्ञात चोर ने पार कर दिया। आसपास खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला तो आज पुलिस में शिकायत दर्ज कराया।