जगधात्री पूजा पर हुडको कालीबाड़ी में विशेष आयोजन कल

जगधात्री पूजा पर हुडको कालीबाड़ी में विशेष आयोजन कल

भिलाई। हुडको स्थित कालीबाड़ी में जगधात्री पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 2 नवंबर को सुबह 7:30 बजे पूजा प्रारंभ की जाएगी। सुबह 11.45 बजे अंजली तथा दोपहर 2 बजे से भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

ज्ञात हो कि माँ दुर्गा की पूजा के जैसा ही इस पूजा को किया जाता है। इसमें खासतौर पर मनुष्य को अपनी ज्ञाननेद्रियों पर नियंत्रण रखने का ज्ञान मिलता है। अभिमान का नाश ही इस उत्सव का मकसद है। इस त्यौहार में जगद्धात्री देवी की प्रतिमा को सुन्दर लाल साड़ी, तरह- तरह के ज़ेवर पहनाये जाते है। देवी की प्रतिमा को फूलो की माला से भी सजाया जाता है। देवी जगद्धात्री और देवी दुर्गा का स्वरुप बिलकुल एक जैसा होता है। नव रात्रि के जैसा ही इसका आयोजन किया जाता है।