कलेक्ट्रेट में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर 21.50 लाख की धोखाधड़ी

कलेक्ट्रेट में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर 21.50 लाख की धोखाधड़ी

कांकेर। भानु प्रतापपुर पुलिस ने कलेक्ट्रेट में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर 21.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी करण सिंह चक्रधारी उर्फ करण पांडे पिता मंकू राम उम्र 28 वर्ष निवासी बहीगांव जिला कोंडागांव के द्वारा थाना भानु प्रतापपुर क्षेत्र की पांच लोगों को कलक्टरेट कार्यालय में चपरासी पद पर नौकरी लगाने के नाम पर कुल 21 लाख 50000 रुपए लेकर धोखाधड़ी कर धोखाधड़ी की राशि को अपने शादी और विभिन्न घूमने फिरने के कार्यों में खर्च कर करने वाले आरोपी को  महासमुंद जिले के सरायपाली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से प्रार्थियो से धोखाधड़ी की गई राशि में से खरीदी गई बाइक और मोबाइल की जप्त किया गया।