केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया का दुर्ग दौरा कल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया का दुर्ग दौरा कल

दुर्ग। नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया  का दिनांक 31 अगस्त गुरुवार को दुर्ग आगमन होगा। 

जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक और ललित चंद्राकर ने बताया कि मनसुख मंडाविया के दुर्ग प्रवास पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय एवं लोकसभा सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

प्रवास कार्यक्रम में सर्वप्रथम दोपहर 3 बजे महिला मोर्चा द्वारा गांधी प्रतिमा के पास, उतई टेम्पो स्टैंड, दुर्ग में ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों को रक्षा सूत्र बांधा जायेगा। इस कार्यक्रम हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम प्रभारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी को बनाया है।

तत्पश्चात श्री मंडाविया अपरान्ह 4 बजे जिला भाजपा कार्यालय में सूची अनुसार अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे, जिसके लिए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बैठक प्रभारी कांतिलाल बोथरा को बनाया गया है। 

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया के कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है और पार्टी पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने का निवेदन किया है।