रिसाली में 7 करोड़ के कार्य स्वीकृत, धूल कम करने सड़कों का चौड़ीकरण कर लगाया जाएगा पेवर ब्लाक

रिसाली में 7 करोड़ के कार्य स्वीकृत, धूल कम करने सड़कों का चौड़ीकरण कर लगाया जाएगा पेवर ब्लाक

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र की सड़कों को चौड़ीकरण कर सड़क किनारे और सार्वजनिक जगहों पर पेवर ब्लाक लगाने शासन ने 7 करोड़ 3 लाख 21 हजार स्वीकृत किया है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक व लोक निर्माण, गृह एवं कृषि मंत्री ने विशेष प्रयास किया है। जल्द ही कार्यो का भूमिपूजन कर कार्य को आरंभ कराया जाएगा।
निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि निगम के सभी वार्डो में पानी निकासी का संसाधन के साथ सड़क निर्माण किया गया है। कई सड़क ऐसे है जिसकी चैड़ाई कम है। सड़क पर फुटपाथ भी नहीं है। व्यस्त मार्ग पर वाहनों का रेला लगने से धूल उड़ता है, जिसे कम कर नागरिकों को स्वस्थ्य वातावरण देने प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड 18 एचएससीएल कालोनी में 37 लाख 50 हजार से सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। इस वार्ड में 12 अलग-अलग सड़कों को चौड़ीकरण करने चिन्हित किया गया है। वार्ड 19 विजय चैक में 28 लाख 29 हजार से 11 सड़कों का चौड़ीकरण, वार्ड 24 आजाद मार्केट के 5 सड़कों का चौड़ीकरण 20 लाख से की जाएगी। वार्ड 17 शिव पारा स्टेशन मरोदा में सड़क चौड़ीकरण करने 7 लाख, वार्ड 21 सूर्यानगर में 6 लाख 38 हजार, वार्ड 34 नेवई बस्ती पश्चिम के लिए 8 लाख 15 हजार, वार्ड 33 नेवई बस्ती पूर्व के लिए 7 लाख 31 हजार, वार्ड 32 नेवई भाठा के लिए 11 लाख 37 हजार, वार्ड 14 मरोदा कैंप आजाद पारा के लिए 19 लाख 79 हजार, वार्ड 36 डुण्डेरा पूर्व के लिए 4.70 लाख, वार्ड 35 डुण्डेरा पश्चिम के लिए 7 लाख, वार्ड 36 के लिए 21 लाख 43 हजार, वार्ड 39 के लिए 8 लाख 78 हजार, वार्ड 31 के लिए 7 लाख 7 हजार, वार्ड 2 रूआबांधा उत्तर के लिए 19 लाख 95 हजार, वार्ड 3 रूआबांधा दक्षिण के लिए 28 लाख 34 हजार, वार्ड 4 रूआबांधा पूर्व के लिए 19 लाख 91 हजार, वार्ड 26 अवधपुरी रिसाली के लिए 38 लाख 10 हजार, वार्ड 31 किरण देशमुख वार्ड के लिए 2 लाख 29 हजार, वार्ड 30 इस्पात नगर के लिए 16 लाख 8 हजार, वार्ड 1 तालपुरी के लिए 43 लाख 53 हजार, वार्ड 7 रिसाली सेक्टर पूर्व के लिए 30 लाख 99 हजार, वार्ड 38 स्टोर पारा के लिए 15 लाख, वार्ड 40 पुरैना बस्ती के लिए 9 लाख 4 हजार, वार्ड 28 शक्ति विहार के लिए 19 लाख 85 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।

इन वार्डों में पॉथवे के लिए राशि स्वीकृत
वार्ड 7 रिसाली सेक्टर पूर्व के लिए 19.95 लाख, वार्ड 6 रूआबांधा सेक्टर के लिए 18.55 लाख, वार्ड 10 दशहरा मैदान के लिए 3.82 लाख, वार्ड 11 मरोदा सेक्टर के लिए 19.95 लाख, वार्ड 26 अवधपुरी के लिए 9.18 लाख, वार्ड 18 के लिए 15.48 लाख, वार्ड 24 के लिए 24.52 लाख, वार्ड 20 के लिए 36 लाख, वार्ड 29 लक्ष्मीनगर के लिए 27 लाख, वार्ड 28 के लिए 12 लाख, वार्ड 1 तालपुरी के लिए 18 लाख, वार्ड 8 रिसाली सेक्टर के लिए 19 लाख, वार्ड 3 के लिए 8 लाख और वार्ड 12 मरोदा सेक्टर के लिए 18 लाख 8 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।