24 घंटे बाद मिली शिवनाथ नदी में डूबे युवक का शव

24 घंटे बाद मिली शिवनाथ नदी में डूबे युवक का शव

L

       
उफनती शिवनाथ नदी दुर्ग में बाइक सहित बह गया युवक, पत्नी के साथ अस्पताल से लौट रहे थे घर

दुर्ग। शिवनाथ नदी में बहे युवक को एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे की कड़ी  मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला है।

ज्ञात हो कि सोमवार दोपहर को अस्पताल से घर लौट रहा युवक नदी पार करते समय बाइक सहित बह गया था। घटना के बाद उसकी पत्नी ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक तलाश की। बाइक तो मिल गई, लेकिन युवक का पता नहीं चला। नगपुरा चौकी प्रभारी एम देशमुख के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर की है। नगपुरा निवासी गणेश मिश्रा गणेश अपने परिवार के साथ बाइक से जिला अस्पताल इलाज कराने गया था। वहां से दोपहर डेढ़ दो बजे के करीब वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नगपुरा के कोटनी नदी का जल स्तर बढ़ गया था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी को बाइक से उतार दिया और पैदल नदी का स्टॉप डैम पार करने के लिए बोला। विजय अपनी बाइक से धीरे-धीरे नदी पार करने लगा। इसी दौरान अचानक बाइक का पहिया फिसल गया और विजय बाइक सहित नहीं के गहरे पानी में चला गया। पति को बाइक समेत नदी में गिरता देख पत्नी ने आसपास के लोगों को आवाज दी। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सुवांकर रॉय- संचालक/एडिटर इन चीफ - आज़ाद हिन्द TIMES (नवभारत, हरिभूमि, नई दुनिया सहित अन्य राष्ट्रीय समाचार पत्रों में 20 वर्षों का अनुभव) azadhindtimes.com का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।
[email protected]