सीजी प्राइड रस्टोरेंट में पुलिस का छापा, हुक्का बार का किया जा रहा था संचालन, संचालक सहित 12 गिरफ्तार

सीजी प्राइड रस्टोरेंट में पुलिस का छापा, हुक्का बार का किया जा रहा था संचालन, संचालक सहित 12 गिरफ्तार

  दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बड़े रेस्टोरेंट सीजी प्राइड बघेरा में लोगों को धड़ल्ले से हुक्का परोसा जा रहा था। दुर्ग सीएसपी आईपीएस वैभव बैंकर की टीम ने यहां बीती देर रात छापेमारी कर 12 लोगों को हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवर और कोयले का जखीरा बरामद की गई है। वहीं सर्कल लॉज के संचालक व ओनर अंकित वैष्णव  उम्र 29 वर्ष निवासी खंडेलवाल कॉलोनी दुर्ग, सीजी प्राइंड के मालिक हरीश तलरेजा पिता स्व. पिंजोमल तलरेजा उम्र 54 वर्ष निवासी 23/2 युको बैंक के सामने नेहरू नगर भिलाई, सीजी प्राइड रेस्टोरंट के मैनेजर शेख मोहसिन पिता स्व. शेख कलीम आयु 32 वर्ष निवासी राजनांदगांव हाल निवास पोटिया कला दुर्ग को भी गिरफ्तार किया गया है।
 सीएसपी वैभव बैंकर से मिली जानकारी के अनुसार बार शिकायत मिली थी कि सीजी प्राइड रेस्टोरेंट में हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक हरीश तरेजा को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद वैभव बैंकर ने 30 पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों की एक टीम तैयार की। रिववार देर रात 11 बजे वो दुर्ग राजनांदगांव रोड स्थित सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के पास गए। उन्होंने अपना एक खबरी रेस्टोरेंट भेजा। जब उसने बताया कि वहां हुक्का परोसा जा रहा है तो आईपीएस की टीम ने वहां अचानक छापा मार दिया। इससे पहले की रेस्टोरेंट संचालक कुछ समझ पाता पुलिस ने वहां से हुक्का पीते हुए युवकों और महिलाओं को गिरफ्तार किया।