विश्नोई के बलिदान दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने किया पौध रोपण 

विश्नोई के बलिदान दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने किया पौध रोपण 

भिलाई। पेड़ों की रक्षा के लिए अपना एवं अपने परिवार का जीवन बलिदान करने वाली अमृता देवी विश्नोई के बलिदान दिवस 28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मानता है। इस वर्ष भी भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग ने स्वायत शासी महासंघ के सौजन्य से वृक्षारोपण का कार्यक्रम शांति नगर सड़क 28 में निगम की रिक्त भूमि में की गई। वहीं दुर्ग जिले में पर्यावरण का कार्य लगातार करने पर जिला पर्यावरण प्रभारी अशोक शर्मा को प्रदेश महामंत्री ने सम्मानित किया।

प्रदेश महामंत्री दिनेश पाण्डेय, पर्यावरण जिला प्रभारी अशोक शर्मा, स्वायत्तशासी के प्रदेश महामंत्री शरद दुबे आंगनबाड़ी की प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत कौर, बिजली महासंघ के सदस्य, भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, पोस्टल विभाग के सदस्य, खदान मजदूर संघ के सदस्य, एवं स्वायत्तशासी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने को अपने व्यवहार में डालने के लिए भारतीय मजदूर संघ द्वारा पूरे देश में पर्यावरण प्रबोधन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिला कार्यालय सुपेला में भी आज पर्यावरण प्रबोधन कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री दिनेश पाण्डेय एवं जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी ने किया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने किया। दिनेश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारी जीवन शैली पर्यावरण से दूर होते जा रही है इसीलिए आज हमें पर्यावरण से जुड़ने की आवश्यकता पड़ रही है पहले हमारी जीवन शैली ऐसी थी कि घरों से निकलने वाले कचरा भी उपयोगी हुआ करते थे।

इसीलिए आज पुन: हमें ऐसी जीवन शैली अपनाना है जो पर्यावरण मित्र का कार्य करें। प्रबोधन कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री आईपी मिश्रा, सुरेंद्र चौहान, नलनीश मिश्रा, रामवृक्ष यादव, सुरेंद्र वैष्णव, कामेश परमार, संदीप देशमुख, रविकांत परगनिहा, अशोक ठाकुर, कृष्णा देशमुख, अनिल सिंह, शशि भूषण मोहंती, महेश वर्मा, बबीता गुप्ता, कलावती, चंद्रमुखी और अन्य सदस्य शामिल हुए।

भारतीय मजदूर संघ संबद्द बिजली कर्मचारी महासंघ नेे अपने पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ दुर्ग में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया, रेलवे महासंघ ने चरोदा में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया इसी तरह पूरे प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया एवं पेड़ बचाने का संकल्प लिया गया।