पं. नेहरू की जयंती के अवसर पर भिलाई में राजीव भवन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 नवंबर को करेंगे शिलान्यास

पं. नेहरू की जयंती के अवसर पर भिलाई में राजीव भवन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 नवंबर को करेंगे शिलान्यास

भिलाईनगर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिला प्रभारी मंत्री मो. अकबर, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, भिलाई निगम महापौर नीरज पाल, रिसाली नगर निगम महापौर श्रीमती शशि सिन्हा की विशेष उपस्थिति में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई (कांग्रेस कार्यालय) राजीव भवन का 14 नवम्बर दिन सोमवार  को शाम 4 बजे राधिका नगर भिलाई में शिलान्यास होगा। इसी परिपेक्ष में जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई के अध्यक्ष  मुकेश चंद्राकर ने समस्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लाक अध्यक्षों, एमआईसी मेंबर, पार्षद और पदाधिकारियों को बिंदुवार चर्चा कर जिम्मेदारी सोंपी तथा कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की हैं। बैठक को विधायक देवेंद्र यादव,प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, अरुण सिंह सिसोदिया, अंत्यावसायी वित्त निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी,एमआईसी मेम्बर एकांश बंछोर, लक्ष्मी पति राजू, सिजू एंथोनी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने किया।