महिला ने फांसी लगाकर दी थी जान, तीन माह बाद BSF जवान के खिलाफ अपराध दर्ज

महिला ने फांसी लगाकर दी थी जान, तीन माह बाद BSF जवान के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई। विगत 20 जून की रात को सुपेला थाना क्षेत्र में फांसी लगाने वाली महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिवइन पार्टनर बीएसएफ के जवान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पीएम रिपोर्ट आने व विवेचना के बाद पुलिस ने महिला की आत्महत्या के लिए बीएसएफ के जवान को दोषी पाया है। लगभग तीन सप्ताह बाद इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा नगर सुपेला में 20 जून की रात को पिंकी सिंह ने किराए के मकान की रेलिंग से लटककर जान दे दी थी। इस मामले में सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना पाया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि पिंकी सिंह बीएसएफ में कुक संतोष सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। बीएसएफ जवान की पहले से शादी हो चुकी थी और उसके पांच बच्चे भी हैं। इसके बाद भी वह दूसरी महिला के साथ सुपेला में किराए का मकान लेकर रह रहा था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी हो चुकी थी और वह बच्चों के साथ दूसरी जगह रह रही थी।

पुलिस जांच में पता चला कि संतोष सिंह लगभग दो साल से पिंकी सिंह के साथ रहा है। इस बीच उसने पिंकी सिंह ने शादी नहीं करने की बात कही थी। यही नहीं दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। विवाद का कारण भी उसकी पत्नी को माना जा रहा है। पत्नी के कहने पर संतोष सिंह ने पिंकी सिंह को छोड़ने का मन बना लिया जिससे वह काफी परेशान रहने लगी थी। 20 जून की रात को पिंकी सिंह ने लिव इन पार्टनर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। अब इस मामले में संतोष सिंह को आरोपी बनाया गया है।