जब शहर से गुजरी फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां...

दुर्ग। मुख्यालय के निर्देशानुसार आज रविवार 14 अप्रैल को  जिला दुर्ग में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन अग्नि सुरक्षा जागरुकता हेतु जिला सेनानी दुर्ग द्वारा सुबह 9 बजे हरी झंडी दिखा कर फायर रैली निकाली गयी।  उक्त रैली दुर्ग के मुख्य चौक चौराहे यथा जेल चौक, पटेल चौक, ग्रीन चौक, इंदिरा मार्केट सूर्या मॉल, नेहरू चौक, सेक्टर -8 चौक, सेक्टर -9 चौक से वापस फायर स्टेशन दुर्ग पर समाप्त हुई।  रैली में नगर सेना, SDRF दुर्ग , फायर के कर्मचारी के जवान उपस्थित थे।