गांजा के साथ पकड़ी गई 60 साल की वृद्धा

वैशालीनगर पुलिस ने की कार्रवाई

गांजा के साथ पकड़ी गई 60 साल की वृद्धा

भिलाई। थाना वैशाली नगर पुलिस और ACCU की टीम ने गांजा बेचते 60 साल की वृद्धा महिला को गिरफ्तार किया है। महिला से 5 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 33 हजार रुपए बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार 16.02.2024 को पुलिस को सूचना मिली थी कि  वृंदा नगर गणेश मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय के बगल में एक महिला महिला बीरो बाई हल्का गुलाबी रंग का सलवार शुट पहनी हुई हैं जो अपने घर के पास में अवैध रूप से गांजा रखकर ब्रिकी कर रही हैं।

सूचना पर निरीक्षक ममता अली शर्मा थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।जहाँ मुखबीर के बताये महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम बिरो पति स्व० करनैल सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी गणेश मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय के बगल में वृंदा नगर थाना वैशाली नगर का निवासी होना बतायी।

आरोपिया के कब्जे से एक थैले में 20 नग पुड़िया वनज लगभग 100 ग्राम एवं घर के अंदर दिवान से 07 पॉलीथीन में 5.500 ग्राम गांजा कुल 5.600 ग्राम गांजा किमती 33000/- रूप्ये को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित पाये जाने से थाना वैशाली नगर में अप०क 0-41/2024 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपिया बिरो पति स्व0 करनैल सिंह उम्र 60 वर्ष साकिन गणेश मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय के बगल में वृंदा नगर थाना वैशाली नगर को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशिलय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक ममता अली शर्मा, सउनि० केसेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक 344 विरेन्द्र यादव, आरक्षक 761दुर्गेश राजपूत, आरक्षक 1585 भागवत साहू, आरक्षक 550 सुरेश यादव, म0आर0 1278 श्रेया राजपुत एवं एसीसीयु टीम से सउनि पूर्ण बहादुर सिंह की सरहानीय भूमिका रही।