भिलाई में सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामला छावनी थाना क्षेत्र का है, जहां 1 अप्रैल 2026 को रायपुर रोड स्थित सी-मार्ट के पास एक युवक द्वारा हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन गिल, उम्र 26 वर्ष, निवासी कैम्प-1 भिलाई बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का मकसद आम लोगों में भय पैदा कर दहशत फैलाना था। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।