कुर्की टीम ने की 5.47 लाख की बकाया वसूली

कुर्की टीम ने की 5.47 लाख की बकाया वसूली

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में बकाया संपत्तिकर वसूली को लेकर अब सख्त रुख अपनाया जा रहा है। निगम की कुर्की टीम ने कार्रवाई करते हुए करदाताओं से 5,47,315 रुपये की वसूली की है।

राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से टैक्स नहीं जमा करने वाले करदाताओं को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। इसके बावजूद भुगतान नहीं करने वालों के पास टीम सीधे पहुंच रही है और मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान वसूली गई पूरी राशि निगम कोष में जमा कराई गई। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने करों का भुगतान करें, ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।