गीता जयंती महोत्सव 7 दिसंबर को, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं और गीता सस्वर पाठ भी होंगे

गीता जयंती महोत्सव 7 दिसंबर को, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं और गीता सस्वर पाठ भी होंगे

भिलाई। गीता परिवार भिलाई और श्री त्रयम्बकेश्वर शिव मंदिर समिति इस साल गीता जयंती महोत्सव का आयोजन संयुक्त रूप से कर रहे हैं। कार्यक्रम 7 दिसंबर 2025, रविवार को शाम 3 बजे से 6 बजे तक E पाकेट मरोदा सेक्टर स्थित श्री त्रयम्बकेश्वर मंदिर में होगा।

आयोजन में बच्चों के लिए दो प्रमुख प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। पहली ड्राइंग प्रतियोगिता, जिसमें प्रतिभागी भगवान कृष्ण के बाल रूप का चित्र बनाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों की कला और धार्मिक समझ को एक साथ जोड़ना है। दूसरी क्विज प्रतियोगिता है, जिसका विषय राष्ट्रवाद, धर्म, आदर्श संस्कार और पूजा विधि रखा गया है।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्रीमद्भगवद्गीता के तीन अध्यायों का संस्कृत में सस्वर पाठ है। प्रतिभागियों को समूह में पाठ सिखाया जाएगा ताकि गीता के ज्ञान और संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ सके। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण और भगवद्गीता की आरती होगी। सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन गीता परिवार भिलाई और सहयोगी संस्था श्री त्रयम्बकेश्वर शिव मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है।