नेवई डेम के पास बेच रहा था गांजा, लाखों रुपए के माल के साथ दो गिरफ्तार

नेवई डेम के पास बेच रहा था गांजा, लाखों रुपए के माल के साथ दो गिरफ्तार

भिलाई। नेवई थाना पुलिस ने डेम के पास गांजा बेचने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 15.526 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति नेवई डेम इमली झाड के पास अवैध लाभ अर्जित करने मादक पदार्थ गांजा बेच रहे है। दो व्यक्ति मुकेश मोदी पिता स्व मथुरा मोदी उम्र 45 वर्ष निवासी मकान नंबर 25/2 मैत्री नगर रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग के कब्जे से 13.345किलो ग्राम गांजा, फोर्ड कार क्र0 CG07 MB 3698 तथा राज कुमार ठाकुर पिता स्व. पंचम ठाकुर उम्र 53 साल निवासी तिरंगा चौक बीआरपी कालोनी स्टेशन मरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग के कब्जे से 2.172 केजी ग्राम गांजा व प्लेजर स्कुटी क्र0 सीजी 07 सीजी 4499 (विकलांग वाहन) मिला ।  आरोपियों का कृत्य धारा 20(ख) 27(क) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही हैं।

गिरफ्तार आरोपी
01. मुकेश मोदी पिता स्व मथुरा मोदी उम्र 45 वर्ष साकिन मकान नंबर 25/2 मैत्री नगर रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग जप्त सामग्री मादक पदार्थ 13.345किलो ग्राम गांजा 130000, फोर्ड कार क्र0 CG07 MB 3698  कीमती 80,000 रू 
02. राज कुमार ठाकुर पिता स्व. पंचम ठाकुर उम्र 53 साल साकिन तिरंगा चौक बीआरपी कालोनी स्टेशन मरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग के कब्जे से 2.172 कि0ग्राम गांजा कीमती 20,000 रू व प्लेजर स्कुटी क्र0 सीजी 07 सीजी 4499 (विकलांग वाहन) कीमती 40,000 रू एवं एक नग पेनासोनिक तराजू 2000 रू कुल जुमला 285,500