पंचायत के खाते से रकम गबन मामले में क्लर्क गिरफ्तार

पंचायत के खाते से रकम गबन मामले में क्लर्क गिरफ्तार

बिलासपुर। पंचायत के खाते से रकम सप्लायर के खाते में भेजकर गबन के मामले में फरार जनपद पंचायत के क्लर्क को पचपेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया है। पचपेड़ी थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मस्तूरी जनपद पंचायत में पदस्थ गायत्री गुप्ता ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोकड़ी के बैंक खाते में 14वें वित्त आयोग के सात लाख 29 हजार 500 स्र्पये जमा थे। इसे आरजीएस के सहायक प्रबंधक विजय जायसवाल, जनपद पंचायत के सीईओ डीआर जोगी, ग्राम सरपंच डिलेश कुमार पटेल, सचिव रामनारायण सूर्यवंशी, जनपद पंचायत के क्लर्क सुरेश कुमार कुम्भज ने गायत्री टेर्डस चांपा के खाते में जमा करा दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर रकम का गबन कर लिया। धोखाधड़ी की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने सरकंडा के तिर्थानी गली में दबिश देकर आरोपित सुरेश कुम्भज को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में एक आरोपित की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष आरोपित की तलाश की जा रही है।