आक्रोश: भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कोरोना टीका लगाने वाले 200 सीआरपी कर्मचारियों को 7 माह से नहीं मिला वेतन,

सीएमएचओ दफ्तर का किया घेराव

आक्रोश: भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कोरोना टीका लगाने वाले 200 सीआरपी कर्मचारियों को 7 माह से नहीं मिला वेतन,

भिलाई। भिलाई नगर निगम अंतर्गत लोगों को कोरोना वैक्सिन लगाने वाले सीआरपी कर्मचारियों को करीब 6 से 7 माह का वेतन नहीं मिला। आक्रोशित कर्मचारियों ने 10 अक्टूबर सोमवार को जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचकर सीएमएचओ दफ्तर का घेराव कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि लोगों को कोरोना का टीका लगाने में उन्हें अथक परिश्रम करना पड़ा। वहीं 6-7 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें अब आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था जो कि 30 सितंबर 2022 को समाप्त हो गया है। भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों के लिए हर वार्ड में 3 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। इस प्रकार कुल 210 लोगों को अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। सीएमएचओ दफ्तर के घेराव के दौरान 50 से 60 कर्मचारी शामिल हुए। जिला अस्पताल पहंचे कर्मचारियों ने इस समस्या से सीएमएचओ डॉ. मेश्राम को अवगत कराया। सीएचएमओ ने कर्मचारियों को बताया कि अभी बजट पास नहीं हुआ है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से भिलाई नगर निगम आयुक्त को आवेदन देने की बात कही। सीएचएमओ को निगम आयुक्त से पत्र मिलने के बाद ही वेतन प्रदान किया जाएगा।