भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवा दल ने फहराया झंडा 

भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवा दल ने फहराया झंडा 

भिलाई। 31 जुलाई माह के अंतिम रविवार को सेवा दल की परंपरा अनुसार ध्वज वंदन वार्ड 37 इंदिरा गांधी प्रतिमा के समीप कांग्रेस सेवा दल भिलाई शहर जिला द्वारा संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि  राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त व प्रथम महापौर सुश्री नीता लोधी थी। ब्लॉक अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा, वार्ड 37 के पार्षद मन्नान भाई, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रभाकर जन बंधु विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम से हुआ। मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सेवादल के साथियों व उपस्थित जनसमूह द्वारा ध्वज को सलामी दी गई। अतिथियों के संक्षिप्त उद्बोधन के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। अतिथियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा इंदिरा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ध्वज रक्षक सेवादल के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त संगठन दिनेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती कीर्ति सिंह, श्रीमती अनीता मौर्या, श्रीमती विनीता पंडित, कुमारी संध्या यादव, शत्रुघन यादव, समर लाल लांडेकर, डी वेंकटरमनना मूर्ति, एचडी नारायण, महेंद्र खोबरागडे, सोनी विश्वकर्मा, डी नागमणि, केआर दुबे, विजय, विशाल, उमाशंकर साहू, इस्माइल खान, अशरफ खान आदि उपस्थित थे।