आज़ादी की 76 वें वर्षगांठ पर विधायक देवेंद्र यादव की 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा में भिलाई वासियों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा 

आज़ादी की 76 वें वर्षगांठ पर विधायक देवेंद्र यादव की 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा में भिलाई वासियों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा 

भिलाई। आजादी के 76 वें वर्गगांठ पर भिलाई नगर क्षेत्र में 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा का शनिवार को पहला दिन था। क्षेत्र के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने 'भिलाई रंगे आजादी के रंगÓ नारे के साथ आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। हाथों में तिरंगा लिए और देश भक्ति गीत के साथ जनता के साथ विधायक देवेंद्र भिलाई नगर की सड़कों पर उतरे। आजादी के  जश्न में और रंग भरने और वीरों के बलिदान को याद करते हुए इस 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा के पहले दिन लोगों ने बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया और देश के प्रति अपने प्रेम और वीरों के बलिदानों को याद करते हुए इस यात्रा की शुरुआत सुबह 7.30 बजे सिविक सेंटर रथ पार्क से ध्वजारोहण के साथ की किया। इसके बाद यात्रा 8.30 बजे भिलाई होटल कॉलोनी क्षेत्र पहुंची।  यहां बच्चों और महिलों ने भी भिलाई विधायक देवेंद्र के साथ इस यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेक्टर 8 के वसुधा महिला स्व सहायता समूह सेक्टर 8, स्ट्रीट 5 में यात्रा का स्वागत किया गया। जिसके बाद शिव महिला मानस समिति, स्ट्रीट 12, सेक्टर 8, सेक्टर 8 मार्केट व्यवसायिक संघ,  वीर हनुमान महिला समूह, सिख सामाज, तेलुगु नाई समाज, तेलुगु रजक समाज, साहू समाज, महाराष्ट्र मंडल, क्रिश्चन समाज ने भी अलग अलग क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत किया और पहले दिन की यात्रा को सफल बनाया।