आम जनता के अपेक्षानुसार वार्डों में हो रहा विकास कार्य-ईश्वर सिंह ठाकुर

जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन 

आम जनता के अपेक्षानुसार वार्डों में हो रहा विकास कार्य-ईश्वर सिंह ठाकुर

जाुमल। नगर पालिका जामुल में विकास कार्य लगातार तेजी से संपादित हो रहे है। आज नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने जामुल के हदय स्थल रावण भाठा वार्ड-9 में सीमेंटीकरण कार्य का भुमिपूजन किया। श्री ठाकुर ने जानकारी देते  हुए बताया कि नगर पालिका क्षेत्र जामुल के प्रत्येक वार्ड में विकास  कार्य आम जनता के अपेक्षा अनुसार जारी है। चाहे वो नाली निर्माण हो। भवन निर्माण या सीमेंटीकरण कार्य हो और प्रत्येक कार्य में हमारे परिषद के सभी सम्मानीय पार्षदों की मांग एवं सहमति के अनुसार की कार्य कराये जा रहे है। आज हमारे पालिका क्षेत्र के वार्ड-9 में 5 लाख रूपये के लागत से सीमेंटीकरण कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके अतिरिक्त और भी विकास कार्य होंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सीमा यादव, वार्डवासी अरविंद यादव, रामसहाय, गणेश यादव, अरूण यादव, फुलसिंह, हरि यादव, मुकेश सहित वार्डवासी उपस्थित थे।