विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप

बिलासपुर। बिलासपुर में मध्यप्रदेश के ग्वालियर की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज के नाम पर लाठी व पाइप से पीटा गया है, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बावजूद सही उपचार नहीं कराने के कारण उसकी मौत हो गई। मायकेवालों ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। ग्लालियर के आजाद नगर मुराद गली निवासी रूबी (28 वर्ष) की शादी चार साल पहले तेलीपारा नंदू गैरेज के पीछे रहने वाले सागर शर्मा पिता सनातन शर्मा से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी भी है। धीरज जोशी पिता विनोद जोशी (30 वर्ष) ने बताया कि रूबी उनकी छोटी बहन थी। बीते तीन अप्रैल को उसके ससुरालवालों ने मिलकर बाल पकड़कर लाठी, डंडे और पाइप से मारपीट की, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर उसे बीमार बताकर सिम्स लेकर गए। स्थिति गंभीर होने पर उसे नेहरू नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती रही। रूबी के पति सागर शर्मा ने तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसके मायके वालों को फोन किया। उसने बताया कि रुबी को चक्कर आया था, जिसके बाद वह गिर गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में उपचार के दौरान रूबी की मौत हो गई। उसके मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति सागर शर्मा, पिता सनातन शर्मा, सास गीता शर्मा मायके से उसे दहेज लाने के लिए दबाव डालते थे। साथ ही रूबी उसके साथ मारपीट करते थे। मारपीट से रूबी की तबीयत बिगड़ी है। लेकिन, उन्हें चक्कर खाकर गिरने की बात कही गई थी।