भारत पहुंचे 12 अफ्रीकन चीते

भारत पहुंचे 12 अफ्रीकन चीते

ग्वालियर(एजेंसी)। साउथ अफ्रीका से लाए गए 12 चीते भारत पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर आ रहा भारतीय वायुसेना का ग्लोबमास्टर सी-17 विमान ग्वालियर एयरवेज पर लैंड हो गया है, जहां से इन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर में श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में ले जाया गया। 
बताया जा रहा है इन सभी चीतों को ग्लोबमास्टर विमान से दूसरे विमान में शिफ्ट करने के लिए लगभग आधे घंटे का समय लगेगा। साउथ अफ्रीका से 7 नर और 5 मादा चीते भारत लाए गए हैं। कूनो अभ्यारण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव 12 चीतों को बड़े बाड़े में रिलीज करेंगे। साउथ अफ्रीका से आए इन 12 चीतो के लिए कूनो नेशनल पार्क में 10 नए बड़े बाड़े बनाए गए हैं। साथ 6 बाड़े पहले से रिजर्व हैं। साउथ अफ्रीका से आ रहे इन चीतों को एक महीने तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा। कूनो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय वन मंत्री केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले भारत में पहली बार 17 सितंबर यानी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन पर नामीबिया से 8 चीते आए थे।