21 हजार भक्तों के साथ 28 जनवरी को होगा सुंदरकाण्ड पाठ

21 हजार भक्तों के साथ 28 जनवरी को होगा सुंदरकाण्ड पाठ

भिलाई। जयंती स्टेडियम के समीप 21 हजार भक्तों के साथ 8 एकड़ परिसर में गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन 28 जनवरी को सायं 3 बजे किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी एक पत्रकार वार्ता में सांसद विजय बघेल ने दी उन्होंने बताया कि सुन्दरकाण्ड पाठ मे विद्यार्थियों से लेकर सामान्य कर्मचारियों, अधिकारियों, समाजसेवी महिला पुरुष तथा विभिन्न धर्म संप्रदाय के पुजारी गण शामिल होंगे। आयोजन को गरिमा में एवं भव्यता प्रदान करने हेतु विभिन्न टीमें गठित की गई है। उल्लेखनीय है कि अंचल में सुन्दरकाण्ड पाठ पठन में इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने का यह प्रथम अवसर है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करने वाले समस्त भक्त जनों के लिए आसनी दुपट्टा व सुन्दरकाण्ड पुस्तिका आयोजन समिति की ओर से प्रदान की जा रही है। आयोजन को निर्बाध गति से संचालित करने हेतु पुलिस प्रशासन की सहायता ली जा रही है। सुन्दरकाण्ड पाठ के तुरंत बाद भोग महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।