संभागायुक्त श्री कावरे ने श्रेष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

रोटरी क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी का आयोजन

संभागायुक्त श्री कावरे ने श्रेष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

भिलाई। रोटरी क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी द्वारा श्रेष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन होटल सेन्ट्रल पार्क सुपेला में किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में  उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच श्रेष्ठ नागरीक सम्मानित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल उपस्थित थे। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्ग जिला संभागायुक्त महादेव कावरे ने कहा कि समाज के श्रेष्ठ लोगों को सम्मानित किया जाना रोटरी क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी का एक सराहनीय पहल है। श्री कावरे ने  पर्यावरण पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार गर्मी बढ़ती जा रही है, यह पेड़ों की कमी के कारण ही है। जगह-जगह निर्माण कार्यों की वजह से पेड़ों को काटे जा रहे है, यह चिंता का विषय है। उन्होंने आयोजन में उपस्थित लोगों सहित आम जनता को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। श्री कावरे ने कहा कि पर्यावरण बचाने पौध रोपण इसलिए भी अति आवश्यक है ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ  पर्यावरण व वातावरण मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मान पाने वाले व्यक्तियों को बधाई दी। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीनियर रोट्रेरियन सीएस बाजवा ने रोटरी क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग एक दूसरे के बुराई करने में ही समय बीता देते हैं, अच्छाई का कोई प्रशंसा नहीं करता। अगर हम अच्छाइयों का सम्मान लगातार करते रहे तो समाज से बुराईयां अपने आप कम हो जाएगी। यहीं वजह है कि रोटरी क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर ऐसे विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाता है, जो हमेशा पर्दे के पीछे रहकर कुछ न कुछ विशिष्ट कार्य करते रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान ललित वर्मा व अरूण पवार संस्था के सदस्य बने, जिन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे, आरटीएन सीएस बाजवा, पे्रसिडेंट आरटीएन डॉ. अखिलेश यादव, सेके्रटरी आरटीएन राजीव गोपिनाथ मंचस्थ थे। कार्यक्रम का संचालन कुमारी रितिका सेन व राजदीप सेन ने किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया।

इन्हें मिला श्रेष्ठ नागरिक सम्मान
कार्यक्रम में बालुराम वर्मा को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं रविन्द्र बाजवा को मम्मा की रसोई के लिए सम्मानित किया गया। 2018 में शुरू की गई मम्मा की रसोई द्वारा आज भी 5 रुपए में भरपेट खाना लोगों को खिलाया जाता है। इंटरनेशनल क्रिकेटर राइट हैंड बैट्समैन अमनदीप खरे का सम्मान उनके पिता-पिता को प्रदान किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में जाकिर हुसैन और डॉक्टरों के लिए  उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. अजय गोवर्धन को दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे व अन्य अतिथियों द्वारा  मोमेन्टा, शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। 
0000