हेल्थ मिनिस्टर की राहुल गांधी को चिट्ठी, 'भारत जोड़ो यात्रा' को देशहित में करें स्थगित

हेल्थ मिनिस्टर की राहुल गांधी को चिट्ठी,  'भारत जोड़ो यात्रा' को देशहित में करें स्थगित

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें अपनी यात्रा के दौरान कोरोना को लेकर जारी मानदंडों का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक चिट्ठी लिखी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को यह चिट्ठी लिखी है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोरोना के लिए उपयुक्त गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो यात्रा को रोका जाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गहलोत को लिखी चिट्ठी की बड़ी बातें:
>> राजस्थान में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' के कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो। मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग कराया जाए। कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोग ही इस यात्रा में शामिल हों। यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।
>> अगर उपरोक्त गाइडलाइंस को पालन करवाना संभव नहीं हो तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए और कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' को देशहित में स्थगित करने का अनुरओध है।