ढोल बजाने वाले ने लूटी कई लड़कियों की आबरू

ढोल बजाने वाले ने लूटी कई लड़कियों की आबरू

बाड़मेर(एजेंसी)। राजस्थान के बाड़मेर जिले के समदड़ी इलाके में एक ढोल वाले द्वारा कई महिलाओं और कई नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण का शमर्नाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती करने के बाद उनके अश्लील वीडियो और फोटो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई पीड़िताओं ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर उसकी शिकार हुई अन्य महिलाओं और लड़कियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के अनुसार बाड़मेर के समदड़ी कस्बे के एक गांव में कई दिनों से कुछ महिलाओं और युवतियों के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया था। पुलिस ने इस मामले में जांच कर एक ढोल बजाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुकेश दमामी के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से बरामद हुई एक पेन ड्राइव और मोबाइल फोन में कुछ महिलाओं और युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाओं और लड़कियों के फोटो वायरल होने के बाद गांव के एक युवक को इसका पता चला। उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश दमामी को गिरफ्तार कर लिया।