विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कर एसपी डॉ. पल्लव ने की सुख समृद्धि की कामना

विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कर एसपी डॉ. पल्लव ने की सुख समृद्धि की कामना

दुर्ग। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा  विजयादशमी के मौके पर पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में शस्त्र  पूजन  किया गया। शस्त्र पूजा के बाद सभी पुलिस अधिकारियों ने हवाई फायरिंग भी की। शस्त्र पूजा के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने विजयादशमी के मौके पर सुख शांति की कामना के साथ ही लोगों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी.
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है । दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए दशहरे की इस पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का इस दिन वध किया था, इसलिए विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन का विशेष महत्व रहता है. दरअसल, ये परंपरा सदियों पुरानी है, जिसका निर्वहन आज भी किया जा रहा है। आज भी लोग पुराने नियमों के तहत ही शस्त्र-पूजा करते हैं।

पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक ने शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया दशहरा के दिन पुलिस लाइन दुर्ग में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मां भवानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके इस कार्यक्रम में आनंद कुमार साहू (रा• पु• से• ) अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग संजय ध्रुव (रा पु से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला- दुर्ग ,श्रीमती नीता पवार (रा• पु• से•) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) जिला दुर्ग, अभिषेक झा (रा•पु• से•) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  प्रेम कुमार साहू (रा• पु• से•) उप पुलिस अधीक्षक (अजाक ) जिला दुर्ग नसर सिद्दीकी रापुसे  उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जिला दुर्ग, गुरजीत सिंह रापुसे उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग,  नीलेश द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) जिला दुर्ग , श्रीमती शिल्पा साहू रापुसे उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू ) जिला दुर्ग, नागेंद्र कुमार सेनानी नगर सेना जिला दुर्ग, श्री रमेश कुमार चंद्रा रक्षित निरीक्षक दुर्ग, श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत सूबेदार रक्षित केंद्र दुर्ग, उप निरीक्षक महेंद्र मेश्राम प्रभारी वाहन शाखा,  पी सोलोमन प्रभारी शस्त्रागार रक्षित केंद्र दुर्ग, पुरुषोत्तम यादव , संतोष पांडे रक्षित केंद्र एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे।