सिमरन बनी सावन क्वीन, जायसवाल महिला समाज ने मनाया सावन मिलन समारोह

सिमरन बनी सावन क्वीन, जायसवाल महिला समाज ने मनाया सावन मिलन समारोह

भिलाई। भिलाई-दुर्ग की जायसवाल महिला समाज के द्वारा इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास से सावन मिलन समारोह मनाया गया। जिसके अंतर्गत 250 महिलाओ ने भाग लिया। महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती अनीता जायसवाल ने बताया कि मिलन समारोह की शुरुआत आराध्य सहस्त्रबाहु अर्जुन की स्तुति कर की गई। इस वर्ष सिमरन जायसवाल को सावन की रानी के ख़िताब से नवाज़ा गया।

साथ नेहा जायसवाल एवं सीनम जायसवाल क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहें, सावन की रानी और अन्य प्रतियोगिता के लिए विशेष तौर पर डॉ जयश्री वाकनकर और आदर्श कौर जी को जज की भूमिका अदा करने के लिए आमंत्रित किया गया था, किरन जायसवाल जी ने बातचीत के दौरान बताया की इसके अलावा दो अन्य प्रतियोगिता भी थी ब्राइडल मैकअप और सलाद डेकोरेशन जिसमे मोनिशा जायसवाल, शिप्पी जायसवाल, प्रीति जायसवाल और आँचल जायसवाल विजेता रही।
पुरे कार्यक्रम की प्रभारी और जायसवाल सरवर्ग़िया महासभा प्रांतीय अध्यक्ष शिमांशी जायसवाल ने अन्य परफॉरमेंस की जानकारी देते हुए बताया की गणेश बंदना- इशिका जायसवाल
डान्स पर्फ़ॉर्मन्स सिमरन जायसवाल, नेहा रवि जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, सोंग पर्फ़ॉर्मन्स ऋचा जायसवाल के द्वारा किया गया।
 प्रदेश के दल्लीराजहरा से महिला अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल एवं धमतरी महिला अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा भी अपनी उपस्थिति दिए थे, पुरे कार्यक्रम का संचालन संगीता जायसवाल और स्वाति जायसवाल ने किया।
भिलाई नगर निगम वार्ड 30 की पार्षद श्रीमती सत्यदेही जायसवाल ने महिला सशक्तिकरण एवं समाज को जोड़ के रखने में महिलाओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपना व्यक्तव दिया। समाजसेवी विकास जायसवाल ने बताया की इस कार्यक्रम को स्वरुप देने में जायसवाल समाज कल्याण समिति की तरफ़ से अध्यक्ष सुनील जायसवाल और युवा अध्यक्ष अजय जायसवाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में पिया जायसवाल, रौशनी जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, अनीता जायसवाल, गीता जायसवाल, पिंकी जायसवाल, उषा जायसवाल, ममता जायसवाल, सीता जायसवाल, भावना जायसवाल, मनोरमा जायसवाल, शारदा जायसवाल, मीनू जायसवाल, पिंकी महेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, राजेश जायसवाल, धर्मवीर जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, उमेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, संतोष जायसवाल, दिनेश जायसवाल, नितिन जायसवाल आदि उपस्थित थे।