फिनाइल पीने से जुड़वा भाई-बहन की तबीयत बिगड़ी, सिम्स में कराया गया भर्ती

फिनाइल पीने से जुड़वा भाई-बहन की तबीयत बिगड़ी, सिम्स में कराया गया भर्ती

फिनाइल पीने से जुड़वा भाई-बहन की तबीयत बिगड़ी, सिम्स में कराया गया भर्ती
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो वर्षीय जुड़वा भाई-बहन ने खेलते-खेलते फिनायल पी लिया। इसके बाद दोनों को उल्टी होने लगी। तब स्वजन को घटना के बारे में पता चला। इसके बाद दोनों को आनन फानन में स्वजन ने सिम्स में भर्ती कराया। शिशु वार्ड में दोनों भाई-बहन का इलाज चल रहा है। सिम्स के डाक्टर का कहना है कि फिनायल पीने से दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। इलाज चल रहा है। मसानगंज के रहने वाले शोहेल अहमद के दो वर्षीय जुड़वा बेटा बेटी हैं। दोनों बच्चे ईलहाम अहमद और ईरतीजा घर में खेल रहे थे। स्वजन अपने-अपने काम पर व्यस्त थे। दोनों मासूम बच्चे खेलते-खेलते रसोई में चले गए। जमीन पर फिनायल की बोतल रखी थी। दोनों बच्चों ने बोतल के ढक्कन को खोलकर फिनायल पी लिया। कुछ समय बाद दोनों बच्चे उल्टी करने लगे और वे रोने लगे। आवाज सुनकर स्वजन उनके पास आए। तब घटना के बारे में पता चला। धीरे-धीरे बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्वजन तत्काल दोनों बच्चों को सिम्स लेकर पहुंचे। केजुअल्टी वार्ड के डाक्टरों ने जांच की। इसके बाद शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया।