स्मृति ईरानी और प्रियांका गांधी का कल दुर्ग आगमन

स्मृति ईरानी और प्रियांका गांधी का कल दुर्ग आगमन

दुर्ग। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने 21 सितंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पाटन पहुंच रही है। यहां वो एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैं। वीआईपी मोमेंट को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
21 सितंबर को महिला सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले हैं। इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, वही बीजेपी की परिवर्तम यात्रा में स्मृति ईरानी के आने का संभावना है उसको लेकर भी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा-कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता इन दिनों लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं।