ढाबा में चल रहा था अवैध हुक्का बार सेंटर, जेवरा सिरसा पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुर्ग।चौकी जेवरा सिरसा द्वारा वाब किचन ढाबा एण्ड रिसार्ट में छापामार संचालक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। यहां कई दिनों से अवैध रूप हुक्का बार चलाया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 4 ( क ) 21 (क) धूम्रपान सिगरेट और अन्य तम्बाकु उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और विवरण का विनिमय) छ.ग. संशोधन अधि, 2021 के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग शलभ सिन्हा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल (भा.पु.से) एवं थाना प्रभारी पुलगांव आनंद शुक्ला के मार्ग दर्शन में जिले में हो रहे अवैध नशे के कारोबार के संबंध में सतत् निगरानी रखी गई थी। इसी कम मे मुखबिर की सूचना पर दिनांक 27.07.2023 को वाल किचन ढाबा एण्ड रिसार्ट जेवरा में पुलिस ने दबिश दी। संचालक आलोक सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी हरि नगर वार्ड क. 59 दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग को अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु हुक्का का पॉट लगाकर युवकों को हुक्का उपलब्ध कराया जा रहा था। सूचना पर घेरा बंदी कर आरोपी के कब्जे से 05 नग हुक्का पाट ( नरगील) जिसमें 03 नग सिल्वर रंग का एवं 02 नग गोल्डन रंग एवं 05 फ्लेवर जिसमें 03 नग वाटर मेलन फ्लेवर एवं 01 नग व्हीटलेस ती 01 नाग पान सालसा का तम्बाकू युक्त फ्लेवर एवं बिकी रकम 1500 रूपये जुमला 14,600 रूपये को जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) 21 (क) धुमपान सिगरेट और अन्य तम्बाकु उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और विवरण का विनिमय ) छ.ग. संशोधन अघि 2021 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक चेतन सिंह चंद्राकर चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, सउनि धर्मेन्द्र देवागंन प्र.आर. 134 जितेन्द्र सिंह कुशवाह, आरक्षक 1349 नरोत्तम साहू की सराहनी भूमिका एवं योगदान रही।