प्रेस क्लब चुनाव में विजयी हुए पदाधिकारियों का त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ ने किया सम्मान

प्रेस क्लब चुनाव में विजयी हुए पदाधिकारियों का त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ ने किया सम्मान

जोधपुर। आनंद सिनेमा के पीछे सोजती गेट स्थित एक निजी होटल में हाल ही में हुए प्रेस क्लब के चुनावों में विजयी रहे पदाधिकारियों का त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ के सचिव दिलीप जैन ने उपस्थित प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कलमकारों को कलम  की बंदुक में अल्फाजों की गोली रखने वाले, तलवार से भी तेज कलम की धार रखने वाले, सच समझने, सच देखने, सच लिखने, सच ही छापने व सच दिखाने वाले बताते हुए उन्हें लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सच्चा सिपाही बताया । उन्होंने  कहा कि पत्रकारिता एवं लोकतंत्र एक साथ चलते है। पत्रकारिता ही वह माध्यम है जो सत्ता एवं जनता के बीच सेतु का कार्य करते हुए संवाद एवं मुद्दों का आदान प्रदान करती है। जैन ने उपस्थित प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में कई शेरो शायरी करते हुए बेहतरीन कविता " मैं कलम हूं साहब कलम, इतिहास बदलने का दम रखती हूं"  पेश कर सभी की जम कर दाद लूटी। सम्मान समारोह के तहत नवनिर्वाचित  प्रेस क्लब के  अध्यक्ष अजय अस्थाना का संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी द्वारा, उपाध्यक्ष शरद शर्मा का संघ के उपाध्यक्ष राकेश जैन द्वारा, सचिव शिवप्रकाश पुरोहित का संघ सचिव दिलीप जैन द्वारा, कोषाध्यक्ष मधु बैनर्जी का संघ के कोषाध्यक्ष धर्मचंद संचेती द्वारा, कार्यकारिणी सदस्य मुकुल परिहार का संघ के संगठन मंत्री वीरेंद्र पटवा द्वारा, श्रेयांश भंसाली का संघ के उपाध्यक्ष दयाल रुपानी द्वारा, जितेंद्र डूडी का संघ के सह कोषाध्यक्ष हितेन भंडारी द्वारा, लक्ष्मीकांत छैनु का संघ कार्यकारिणी सदस्य  सुमित माहेश्वरी द्वारा, रमेश सारस्वत का नरपत सिंह गहलोत द्वारा, अचलसिंह मेड़तिया का महेंद्र फोफलिया द्वारा, पार्षद मनीष लोढ़ा एवं अरशद भाई का संघ के अध्यक्ष एवं संघ सचिव  द्वारा साफा एवं  माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के अंतिम में संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप जैन ने किया।