'मायाजाल' थीम पर सजाया जा रहा सेक्टर 7 हाईस्कूल दशहरा मैदान में गणेश पंडाल

'मायाजाल' थीम पर सजाया जा रहा सेक्टर 7 हाईस्कूल दशहरा मैदान में गणेश पंडाल

भिलाई। युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, और दशहरा पर्व 2024 का भव्य आयोजन इस साल भिलाई के सेक्टर 7 हाईस्कूल दशहरा मैदान में किया जा रहा है। यह आयोजन भिलाई का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव होने जा रहा है, जहां भक्तगण और दर्शक अद्वितीय अनुभव का आनंद ले सकेंगे।

समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने बताया कि श्री गणेश पूजा का आयोजन एक भव्य पंडाल में किया जाएगा। 'मायाजाल' थीम पर सजाया गया है। यह पंडाल परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करेगा। हर दिन गरबा और डांडिया रास का आयोजन होगा, जिसमें लोग संगीत की धुन पर थिरकते नजर आएंगे। इसके अलावा, मेले में ड्रैगन झूला, नाव झूला और विशाल झूलों के साथ फूड स्टाल्स भी शामिल होंगे, जो उत्सव में और भी रोमांच जोड़ देंगे।

पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ,जी.अमर ,सुदीपधर दीवान, रविन्द्र सिंह, के .वेंकटेश, सौरव गांगुली, नितिन साहू, ब्रह्मा नायडू, बी .पद्मनाभन, टी .शंकर, रमेश कुहिकर, रपीरत सिंह, आंनद, रमेश पटेल, हिमांशु एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

 दुर्गा पूजा (3 अक्टूबर 2024 - 12 अक्टूबर 2024)

 दुर्गा पूजा के दौरान माँ दुर्गा की आराधना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला इस पर्व को और भी जीवंत बनाएगी। यह उत्सव आस्था और उत्साह का संगम होगा, जहां भक्तगण विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

दशहरा पर्व (12 अक्टूबर 2024)

दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकर्ण, और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। इस आयोजन को और खास बनाने के लिए काकीनाडा (आंध्रप्रदेश) की प्रसिद्ध आतिशबाजी की जाएगी, जो आई. पी. एल. स्तर की इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी से प्रेरित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला और भव्य आतिशबाजी इस पर्व को अविस्मरणीय बना देगी।