नाबालिग बच्चे का अपहरण कर हत्या, 8 महीने बाद पकड़ा गया आरोपी

नाबालिग बच्चे का अपहरण कर हत्या, 8 महीने बाद पकड़ा गया आरोपी

मुंबई। वडाला इलाके में 12 साल के नाबालिग बच्चे के अपहरण और हत्या के 8 महीने बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के जीबी रोड इलाके से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी विपुल बीरेन शिकारी (39 साल) पश्चिम बंगाल के बर्धमान का रहने वाला है। नाबालिग बच्चे के परिजनों ने 28 जनवरी 2024 को वडाला पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद वडाला पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। करीब दो महीने बाद 5 मार्च 2024 को पुलिस को वडाला के खड़गंगा मैदान खादी में बच्चे का शव मिला।

डीसीपी प्रशांत कदम के अनुसार 21 अगस्त को मुंबई पुलिस को आरोपी के दिल्ली में होने की सूचना मिली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस ने जाल बिछाया, जिसे बाद में मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।