स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, 5 बच्चे घायल, एक के सिर पर लगे टांके

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, 5 बच्चे घायल, एक के सिर पर लगे टांके

जांजगीर-चांपा। ग्राम पुटपुरा में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6वीं की 4 छात्रा और एक छात्र घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार शिक्षा यादव 1.30 बजे लंच की छुट्टी होने के बाद अपने 3 सहेलियों के साथ बैठकर खेल रहे थे। इस बीच अचानक से छत का प्लास्टर गिर गया। लगातार पानी गिरने से छत से पानी टपक रहा था। बच्चों ने बताया कि खिड़की, दरवाजे और दीवार में करंट भी आता है।

प्राचार्य टीकम थवाईत ने बताया की छत का प्लास्टर गिरने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। शिक्षा यादव को ज्यादा चोट आई है। उसके सिर पर 4 से 5 टांके लगे हैं। पैर में खरोच के निशान है।