अवैध कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर, लगाया 50 हजार का फाइन

अवैध कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर, लगाया 50 हजार का फाइन

रायपुर। नगर निगम के जोन 8 की टीम ने सोनडोंगरी में डेयरी संचालक द्वारा शासकीय भूमि पर किए कब्जे को बुलडोजर चलाकर तोड़ते हुए  जुर्माना लगाया। टीम ने डेयरी संचालक सहित 3 कबाड़ी दुकानों पर कुल 50 हजार रुपए जुर्माना किया। 

वहीं वार्ड 2 के अवध पारा सोनडोंगरी क्षेत्र में नाले की सरकारी भूमि को कब्जा जमाकर 2 अवैध दुकाने बनाने पर उन्हें जेसीबी से तोड़ा। डेयरी संचालक अनिल सिंह पर भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए 10 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

ट्रांसपोर्ट नगर टाटीबंध में बिना अनुमति कबाडी दुकान संचालित करने पर दुर्गा इंटरप्राईजेस के संचालक जगत राम भारद्वाज पर 15000 रुपए, चरणजीत सिंह 10000 रुपए एवं सुनील सिंह पर 15000 रुपए जुर्माना लगाकर भविष्य के लिये कडी चेतावनी दी।