इस महिला विधायक के पति के खिलाफ अपराध दर्ज

इस महिला विधायक के पति के खिलाफ अपराध दर्ज

बालोद । कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा के पति एवं पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा पर गुरुर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज किया है। अब तक कुल 8 लोगों के खिलाफ गुरुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गुरुर नगर में व्यापारियों द्वारा बनाए जा रहे व्यावसायिक काम्प्लेक्स को अवैध निर्माण का हवाला देते हुए प्रशासन द्वारा बुलडोजर से तोड़ा गया था। इसी दौरान भाजपा की एक महिला पार्षद से भी कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था।

इस मामले पर उप मुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से भाजपाइयों ने घटना की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने लॉ एण्ड आर्डर बिड़गने की स्थिति में गुरुर टीआई को सस्पेंड कर दिया था।

वहीं महिला पार्षद को घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज किया गया था। कुछ दिनों बाद अब उसी मामले में पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा सहित अन्य 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।