VIDEO: गेम जोन में लगी भीषण आग से 20 लोगों की मौत, मालिक को पुलिस ने लिया हिरासत में, मैनेजर गिरफ्तार, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

राजकोट। गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में लगी भीषण आग से 20 लोगों की मौत हो गई है। राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने बताया कि दोपहर में टीआरपी गेमिंग जोन में आग लग गई थी। बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने राजकोट के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर जानकारी ली है। जांच के लिए विशेष समिति गठित की गई है। गेम जोन मैनेजर हादसे के बाद से फरार हो गए हैं। गेम जोन मालिक युवराज को राजकोट पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

राजकोट नगर निगम आयुक्त आनंद पटेल ने कहा कि घटनास्थल पर गर्मी की छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थे। मृतकों और घायलों की सही संख्या बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि हम यथासंभव अधिक से अधिक शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक, लगभग 20 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस गेमिंग जोन का स्वामित्व युवराज सिंह सोलंकी नामक व्यक्ति के पास है। इस बारे में लापरवाही के लिए मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही मौतों के संबंध में बचाव अभियान के बाद जांच शुरू की जाएगी।