धूमधाम से मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव, रहेगा सार्वजनिक अवकाश

धूमधाम से मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव, रहेगा सार्वजनिक अवकाश

भिलाई। श्री राम जन्मोत्सव समिति के जिला अध्यक्ष मदन सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई निश्चित तौर पर सराहनीय एवं वंदनीय कार्य है। प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर प्रदेश की जनता के जन भावनाओं के आस्था का सम्मान किया है इस हेतु प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय का फैसले का सम्मान करते हैं।

छत्तीसगढ़ के पावन धरा प्रभु श्री राम जी का ननिहाल है जो हम सब के लिए गौरव का विषय है ।श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र जी की जन्म उत्सव को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 39 वर्ष के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा इसके लिए बैठक आहूत की जा रही है।

रामनवमी आज यानी 30 मार्च दिन गुरुवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इसे राम जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। भगवान श्री राम को मर्यादा का प्रतीक माना जाता है।