गदा चौक में अंकों पर रुपये का दांव लगवाते सटोरिया गिरफ्तार

गदा चौक में अंकों पर रुपये का दांव लगवाते सटोरिया गिरफ्तार

भिलाई। गदा चौक सुपेला में लोगों से रुपये लेकर अंकों पर दांव लगवाकर सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन, 1500 रुपये नकद और डॉट पेन जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गदा चौक सुपेला में एक व्यक्ति लोगों से रुपये लेकर अलग-अलग अंकों के सामने दांव लगवाकर सट्टा चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी और रेड कार्रवाई की।

मौके पर छोटे लाल चौहान (33) को लोगों से रुपये लेकर अंकों पर दांव लगवाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, एक सट्टा-पट्टी पर्ची, 1500 रुपये नकद और एक डॉट पेन जब्त किया।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1160/2026, धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल और सट्टा-पट्टी के माध्यम से लोगों से रुपये लेकर विभिन्न अंकों पर दांव लगवाता था।

आरोपी का नाम :

1. छोटे लाल चौहान, उम्र 33 वर्ष, निवासी राजीव नगर, दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 09, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।