भिलाई नगर कालीबाड़ी में 9 मई को गुरुदेव की जयंती पर सजेगी सांस्कृतिक संध्या

भिलाई। गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के उपलक्ष्य में भिलाई नगर कालीबाड़ी, सेक्टर-6 परिसर में 9 मई, शनिवार को शाम 7 बजे से 9 बजे तक एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर रवीन्द्र संगीत की भावपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ शास्त्रीय एवं भावनात्मक नृत्य, काव्य पाठ और साहित्यिक अभिव्यक्तियों का समृद्ध संगम देखने को मिलेगा।

खास बात यह है कि कार्यक्रम में 08 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जो इसे एक समावेशी और प्रेरणादायक सांस्कृतिक उत्सव बनाएगा।

आयोजन समिति ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करें और इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं।
