दुर्ग में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड | 13 जुआरी गिरफ्तार, करीब 3 लाख की जब्ती


दुर्ग। पंचशील नगर मोहलाई क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 13 लोगों को सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, मोबाइल फोन और ताश के पत्तों सहित कुल करीब 2 लाख 97 हजार रुपये की जप्ती की है।

पुलिस के अनुसार 16 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचशील नगर मोहलाई के बीच स्थित एक खेत में कुछ लोग 52 पत्ती ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। इस दौरान 13 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 गड्डी ताश, प्लास्टिक की ताल पतरी, एक कम्बल, दो चादर, विभिन्न कंपनियों के 18 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1 लाख 44 हजार रुपये) और 1 लाख 53 हजार रुपये नगद जप्त किए। इस तरह कुल जप्ती 2 लाख 97 हजार रुपये की हुई है।

मामले में सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 132/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
आरोपी का नाम :
1. मोहम्मद फहीम, उम्र 38 वर्ष, निवासी मील पारा दुर्ग
2. बल्लू वर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी रिशाली गायत्री मंदिर के पास, थाना नेवई
3. किशन साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी जवाहर नगर काली मंदिर के पास, थाना मोहन नगर
4. पंकज सोनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी नयापारा वार्ड क्रमांक 1, दुर्ग
5. नितेश जैन, उम्र 35 वर्ष, निवासी उरला बीडी कॉलोनी, थाना मोहन नगर
6. सुरेश गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी चंडी मंदिर के पास, दुर्ग
7. शंकर लाल चौधरी, उम्र 44 वर्ष, निवासी आजाद चौक कसारीडीह, थाना पद्मनाभपुर
8. मोहित सिन्हा, उम्र 29 वर्ष, निवासी बघेरा फाटक के पास आंगनबाड़ी, दुर्ग
9. ललित भट्ट, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिव नगर वार्ड क्रमांक 2, दुर्ग
10. खिलेश्वर निषाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोटनी, थाना पुलगांव
11. बसंत कुमार सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी राम नगर उरला, थाना मोहन नगर
12. राकेश मंडल, उम्र 26 वर्ष, निवासी पंचशील नगर वार्ड क्रमांक 35, दुर्ग
13. मनोज राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी कोटनी, थाना पुलगांव