जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, 15 सितंबर को नुआखाई की छुट्टी
कलेक्टर ने पूर्व आदेश में किया आंशिक संशोधन, दशहरा और भाईदूज पर भी रहेगा स्थानीय अवकाश

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने वर्ष 2026 के लिए दुर्ग जिले में घोषित स्थानीय अवकाश के पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। संशोधित आदेश के अनुसार जिले में नुआखाई/नवा खाई, दशहरा (महाअष्टमी) और भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

जारी आदेश के मुताबिक 15 सितंबर 2026, मंगलवार को नुआखाई/नवा खाई के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दशहरा (महाअष्टमी) और 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश दुर्ग जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों पर लागू होगा।