OBC आरक्षण ने किस-किस पार्षद का बिगाड़ा खेल? अब कहां से लड़ेंगे चुनाव? देखें पूरी सूची

OBC आरक्षण ने किस-किस पार्षद का बिगाड़ा खेल? अब कहां से लड़ेंगे चुनाव? देखें पूरी सूची

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम चुनाव 2026 के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आरक्षण के चलते कई मौजूदा पार्षदों और चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं के सामने अब अपने वार्ड से दोबारा चुनाव लड़ने की चुनौती खड़ी हो गई है।

भिलाई निगम के कुल 23 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 8 वार्ड OBC महिला और 15 वार्ड OBC सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण ने कई मौजूदा पार्षदों की चुनावी रणनीति बदल दी है।

भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह का मौजूदा वार्ड भी OBC के लिए आरक्षित हुआ है। ऐसे में उनके सामने अब इसी वार्ड से चुनाव लड़ने को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है। आरक्षण की स्थिति को देखते हुए उन्हें किसी दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की रणनीति बनानी पड़ सकती है। आरक्षण की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों के सामने प्रत्याशी चयन की नई चुनौती आ गई है। जिन पार्षदों के मौजूदा वार्ड आरक्षित श्रेणी में चले गए हैं, उन्हें अब दूसरे वार्डों से चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाशनी पड़ सकती हैं। वहीं, लंबे समय से किसी खास वार्ड से चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं की दावेदारी पर भी आरक्षण का असर पड़ सकता है। अब राजनीतिक दलों में नए सिरे से उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू होने की संभावना है। किस नेता को किस वार्ड से मैदान में उतारा जाएगा, इसे लेकर आने वाले दिनों में सियासी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

भिलाई निगम वार्डवार आरक्षण सूची

1 जुनवानी SC

2 स्मृति नगर OBC

3 मॉडल टाउन OBC

4 नेहरू नगर OBC

5 कोसानगर SC

6 प्रियदर्शिनी परिसर OBC महिला

7 राधिकानगर OBC महिला

8 कृष्णा नगर SC महिला

9 राजीव नगर सुपेला SC

10 लक्ष्मी नगर OBC

11 फरीद नगर कोहका सामान्य महिला

12 रानी अवंती बाई कोहका सामान्य महिला

13 पुरानी बस्ती कोहका सामान्य

14 शांति नगर सामान्य

15 अंबेडकर नगर कोहका सामान्य महिला

16 सुपेला सामान्य

17 नेहरू भवन वार्ड सामान्य

18 कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी सामान्य

19 राजीव नगर कोहका OBC

20 वैशाली नगर सामान्य

21 कैलाश नगर कुरुद OBC

22 कुरुद बस्ती सामान्य

23 घासीदास नगर सामान्य महिला

24 हाउसिंग बोर्ड सामान्य महिला

25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड सामान्य

26 रामनगर मुक्तिधाम OBC महिला

27 शास्त्री नगर OBC

28 प्रेम नगर सामान्य

29 वृंदानगर सामान्य महिला

30 प्रगतिनगर सामान्य

31 मदर टेरेसा नगर सामान्य

32 वैकुंठ धाम सुंदर नगर SC

33 संतोषी पारा कैम्प-2 सामान्य

34 वीर शिवाजी वार्ड सामान्य

35 शारदा पारा सामान्य महिला

36 श्याम नगर SC

37 संत रविदास नगर OBC महिला

38 सोनिया गांधी नगर OBC महिला

39 चंद्रशेखर आजाद नगर OBC

40 शहीद चुम्मन यादव नगर छावनी OBC

41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी सामान्य

42 गौतम नगर खुर्सीपार OBC

43 बापूनगर खुर्सीपार SC महिला

44 लक्ष्मीनारायण वार्ड OBC

45 बालाजी नगर खुर्सीपार OBC महिला

46 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार OBC

47 राधाकृष्ण मंदिर न्यू खुर्सीपार सामान्य महिला

48 जोन-03 खुर्सीपार सामान्य महिला

49 सुभाष मार्केट OBC

50 शास्त्री नगर खुर्सीपार सामान्य

51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर SC

52 सेक्टर-03 ST

53 सेक्टर-01 उत्तर सामान्य

54 सेक्टर-01 दक्षिण OBC महिला

55 सेक्टर-02 पूर्व सामान्य

56 सेक्टर-02 पश्चिम OBC

57 सेक्टर-04 पूर्व सामान्य

58 सेक्टर-04 पश्चिम सामान्य

59 सेक्टर-05 पूर्व सामान्य

60 सेक्टर-05 पश्चिम सामान्य

61 सेक्टर-06 पूर्व ST महिला

62 सेक्टर-06 मध्य ST

63 सेक्टर-06 पश्चिम सामान्य महिला

64 सिविक सेंटर सेक्टर-10 सामान्य

65 सेक्टर-10 सामान्य

66 सेक्टर-07 पूर्व OBC महिला

67 सेक्टर-07 पश्चिम सामान्य

68 सेक्टर-08 OBC

69 सेक्टर-09 हॉस्पिटल सेक्टर SC महिला

70 शहीद कौशल यादव वार्ड सामान्य महिला