धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार हथियार भी जप्त किए हैं। दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलगांव चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि पीसेगांव नदी रोड में दो युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं और इलाके में दहशत का माहौल बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान मयंक बांधे के पास से एक चापड़नुमा लोहे का धारदार हथियार और दिनेश ठाकुर के पास से एक बटनदार स्टील का धारदार हथियार बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 280/2026 के तहत धारा 25 और 27 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में लोगों को डराकर भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे। नियमित पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
-
मयंक बांधे (19 वर्ष), निवासी ग्राम चंदखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
-
दिनेश ठाकुर (19 वर्ष), निवासी ग्राम कोनारी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री
-
एक चापड़नुमा लोहे का धारदार हथियार
-
एक बटनदार स्टील का धारदार हथियार
