कला-साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़(कवच) ने तय की आगामी सांस्कृतिक गतिविधियों की रूपरेखा

महिला सदस्यों की सक्रिय कार्यकारिणी गठित

कला-साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़(कवच) ने तय की आगामी सांस्कृतिक गतिविधियों की रूपरेखा

भिलाई। कला-साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ (कवच) की बैठक 15 मार्च 2026 को सायं 7 बजे रविन्द्र निकेतन, कालीबाड़ी (हुडको) में आयोजित की गई। बैठक में अकादमी की कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए महिला सदस्यों की सक्रिय भूमिका के साथ नई टीम का गठन किया गया तथा आगामी महीनों में आयोजित किए जाने वाले साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक की अध्यक्षता श्रीमती सुमिता बासु पाटिल ने की। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोकुल वर्मा, महासचिव श्रीमती सुचिता मुखर्जी, सचिव डॉ. संस्कृति वर्मा, संयुक्त सचिव श्रीमती अमृता सान्याल, कोषाध्यक्ष श्रीमती स्वाति सेनगुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती पूरबी विश्वास, मुख्य समन्वयक श्रीमती मौ दत्ता, संरक्षक श्रीमती अर्चना शर्मा, मुख्य सलाहकार श्रीमती अनीता उपाध्याय, सलाहकार श्रीमती मीता दास एवं श्रीमती रचना श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

इसके साथ ही समन्वयक श्रीमती चंद्रा बनर्जी, श्रीमती ममता सेनचौधरी, श्रीमती संगीता लाहिड़ी, श्रीमती रिंकू बागची एवं श्रीमती आलो रानी बसाक सहित कलाकार-साहित्यकार साथियों में कुमारी काकोली रुद्रा, श्रीमती सुरभि रॉय, श्रीमती सोमा सरकार, श्रीमती दीपा प्रामाणिक, श्री मनोरंजन दास, श्री प्रदीप मित्रा, श्री राजेश बसाक, श्री गोपी रंजन दास वैष्णव तथा तुहिनाद्री सान्याल ने सहभागिता करते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

अकादमी की केंद्रीय समिति से श्री शक्ति चक्रवर्ती, श्री मणिमय मुखर्जी, श्री बबलू विश्वास, श्री शांतनु दासगुप्ता, श्री पराग सेनगुप्ता, श्री मिथुन दास तथा श्री जयंत बागची भी बैठक में उपस्थित रहे और संचालन समिति के साथ आगामी कार्यक्रमों के समन्वय पर चर्चा की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अकादमी द्वारा साहित्य, संगीत, नृत्य, चित्रकला एवं रंगमंच से संबंधित कार्यशालाएं स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएंगी, जिससे युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

इसी क्रम में 20 मार्च को वर्ल्ड डे ऑफ थियेटर फॉर चिल्ड्रेन एंड यूथ, 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की शहादत दिवस, 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस, 3 अप्रैल को हिंदी रंगमंच दिवस, 29 अप्रैल को इंटरनेशनल डांस डे, 9 मई को कविगुरु रबीन्द्रनाथ ठाकुर जयंती, 24 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती तथा 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे के अवसर पर विशेष साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अकादमी के फेसबुक एवं इंस्टाग्राम खातों को पुनः सक्रिय कर उसकी गतिविधियों की जानकारी व्यापक रूप से समाज तक पहुँचाई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने कला एवं साहित्य के प्रसार तथा युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।