भिलाई Breaking : नेहरू नगर के इस मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार, 8 महिलाएं भी पकड़ी गई

भिलाई Breaking : नेहरू नगर के इस मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार, 8 महिलाएं भी पकड़ी गई

भिलाई। दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में संचालित देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान की संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से एक ग्राहक अमन शेख को भी पकड़ा गया। इसके अलावा पुलिस ने वहां मौजूद 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

मौके से पुलिस ने एक पल्सर मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, नगदी 5 हजार 500 रुपये और वेश्यावृत्ति में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल :

मकान नंबर 146/8, विद्या विहार कॉलोनी, नेहरू नगर, थाना स्मृति नगर, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत, उम्र 35 वर्ष, निवासी विद्या विहार कॉलोनी नेहरू नगर, थाना स्मृति नगर, जिला दुर्ग

2. अमन शेख, उम्र 25 वर्ष, निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग